राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं को अन्तिम प्रतियोगिता हेतु हुआ चयन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

देवरिया। विकासखण्ड भलुअनी के 51 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 153 छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत बच्चों में जिज्ञासा आधारित विकास एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की समझ को विकसित करने के लिए विकास खण्ड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के प्रारम्भिक चरण के अन्तिम परिणाम के उपरान्त रैण्डम आधार पर 05 समूहों में प्रति समूह 05 छात्र/छात्राओं को अन्तिम प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया ।

अन्तिम प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये जाने हेतु विकासखण्ड स्तर से अन्तिम रूप से 05 छात्राओं का चयन किया गया। जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए 05 छात्राए कमशः जान्हवी तिवारी, श्रीति सिंह (उच्च प्राथमिक विद्यालय चकरा भार्गव), रिया कुशवाहा, सौम्या पटेल (उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवाब भनौली) व निशा गुप्ता (उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरसर) अन्तिम रूप से चयनित हुए। अन्तिम रूप से चयनित 05 छात्राओं को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र एवं मोमेण्टों आदि देकर सम्मानित करते हुए अन्तिम चरण हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी भलुअनी द्वारा शुभकामनाए दी गयी।

कार्यक्रम में ब्लाक स्तरीय नोडल दिनेश सिंह (एआरपी विज्ञान), आशुतोष कुमार मिश्र (एआरपी) एवं विज्ञान विषय के शिक्षिक शिक्षिकाए कमशः संजय सिंह, अनीता यादव, कविता त्रिपाठी, धनेश कुमार, सीताराम, धीमान्शू सिंह, मनीष कुमार सिंह, संजू यादव, शिवानन्द यादव, जयनाथ यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी भलुअनी सूरज कुमार नोडल एआरपी व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित कियें।

Related Articles

Back to top button