बरहज के मिशन स्कूल में , धर्मांतरण के विरुद्ध हिंदू संगठनों ने किया आवाज बुलंद। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

बरहज ,देवरिया। बरहज के मिशन स्कूल में धर्मांतरण की शिकायत लोगों को मिल रही थी आज काफी संख्या में हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंचकर के इसका विरोध किया संगठन के लोग जब पहुंचे तो वहां प्रार्थना हो रही थी कार्यकर्ताओं की पहुंचते ही प्रार्थना कर रहा पादरी माइक छोड़कर भागा वहां अफरातफरी मच गया। मौके पर पुलिस और तहसील प्रशासन भी पहुंचा। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि झाड़ फूंक और इलाज के नाम पर प्रलोभन देकर, गरीब हिंदू परिवार के लोगों को बुलाया जाता है पहले मन परिवर्तन फिर धर्म परिवर्तन की बात कही जाती है हिंदूवादी संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं मैं प्रमोद मिश्रा, जितेंद्र भारत, मुकेश पटेल के नेतृत्व में सुबह 10:00 बजे चर्च में पहुंचे पहले पूछताछ की इस दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान मिलने पर हंगामा शुरू हो गया मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन पुलिस के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में किया दोनों पक्षों को समझा बूझकर शांत कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button