प्रधानमंत्री कि‌‌सान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान पी ए, कुसुम योजना

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया।  जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने बताया है कि जनपद में संचालित प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी०ए०-कुसुम) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत कृषकों द्वारा अवशेष कृषक अंश की धनराशि निर्धारित अवधि 09 जुलाई 2024 तक किन्ही कारणों से जमा नही कर सके है उन्हे अवशेष कृषक अंश की धनराशि जमा करने हेतु 14 दिवस का अतिरिक्त समय-सीमा बढ़ाए जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।

जनपद के अवशेष कृषकों को बुकिंग को पुनः 10 अक्टूबर 2024 को कन्फर्म किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। जिसका मैसेज सम्बन्धित कृषकों के उनके पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर प्रेषित किया जायेगा। तद्‌नुसार कृषक बन्धु कृषक अंश की धनराशि इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से जमा कर सकते है।

Related Articles

Back to top button