चीन निर्मित अफ्रीका का सबसे लंबा शॉर्ट टावर केबल-स्टे ब्रिज सफलता से जुड़ा

China-built Africa's longest short tower cable-stayed bridge connected successfully

 

बीजिंग: चीन सिविल इंजीनियरिंग निर्माण निगम और चीन रेलवे 15वें ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित तंजानिया के मैगुफुली ब्रिज का मुख्य भाग रविवार को सफलतापूर्वक जोड़ा गया। इस तरह अफ्रीका में सबसे लंबा शॉर्ट टावर केबल-स्टे ब्रिज पूरी तरह से जुड़ गया है। इसके पूरा होने और यातायात के लिए खुलने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

मैगुफुली ब्रिज तंजानिया में एक प्रमुख राष्ट्रीय परियोजना है। वह अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील के दक्षिणी तट पर स्थित है। 520 मीटर लंबा मुख्य पुल तीन टावरों और डबल केबलों वाला शॉर्ट टावर केबल-स्टे ब्रिज है। परियोजना का निर्माण कठिन है और सुरक्षा जोखिम अधिक हैं।

निर्माण प्रक्रिया के दौरान, निर्माण टीम ने गुणवत्ता नियंत्रण मानकों को सख्ती से लागू किया और सिलसिलेवार प्रमुख प्रक्रियाओं पर सख्त गुणवत्ता नियंत्रण किया और अंत में मिलीमीटर-स्तर की उच्च परिशुद्धता वाला जुड़ाव हासिल किया।

संपूर्ण निर्माण प्रक्रिया के दौरान, परियोजना टीम ने “हरित निर्माण” पर ध्यान केंद्रित किया और लगातार हरित निर्माण प्रौद्योगिकी का विकास किया, साथ ही, स्वतंत्र रूप से विकसित प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के माध्यम से, झील की जल गुणवत्ता पर निर्माण के प्रभाव को कम किया और स्थानीय लोगों की “मदर लेक” की प्रभावी ढंग से रक्षा की।

इसके अलावा, परियोजना ने बड़ी संख्या में कुशल श्रमिकों को प्रशिक्षित किया है और कई नौकरियां प्रदान की हैं। अनुमान है कि मैगुफुली ब्रिज इस साल के अंत तक पूरा होकर यातायात के लिए खुलेगे,

Related Articles

Back to top button