स्वच्छ आहार दिवस के रूप में मनाया स्वच्छता दिवस ।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
देवरिया
सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ –साथ मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल याँत्रिक इंजिनियर श्री अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर,2024 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल पर पखवाड़े के अंतर्गत आज 09 अक्टूबर,2024 का दिन “स्वच्छ आहार दिवस” के रूप में मनाया गया जिसके अन्तर्गत स्टेशनों के खानपान इकाईयों पर, पेन्ट्रीकारों में तथा गाड़ियों में उपलब्ध खानपान सुविधाओं के स्वच्छता की गहन जांच की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा नामित अधिकारीयों ने मंडल पर मोबाईल वेंडरों एवं वाराणसी मंडल पर चलने वाली गाड़ियों यथा शिवगंगा एक्सप्रेस ,ताप्तीगंगा एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस,स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तथा पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस आदि के पेंट्रीकार का उच्च गुणवत्ता युक्त सफाई सुनिश्चित की गई । मंडल के स्टेशनों पर उपलब्ध खानपान स्टाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडल के बनारस,वाराणसी सिटी,बलिया , गाजीपुर सिटी , आजमगढ़,मऊ , भटनी,सीवान एवं छपरा स्टेशनों पर जन आहार, कैंटीन ,खान-पान स्टाल , फूड प्लाजा, लोकल वेंडरों के पास उपलब्ध खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जाँच की गयी ,हाईजीन चेक किया गया और साफ- सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये । इसके साथ ही उक्त स्टेशनों के प्लेटफार्म पर स्थित फ़ूड स्टाल के वेंडरो का प्राथमिक स्वास्थ्य परिक्षण किया गया साथ ही साथ वेंडरों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र को जांचा गया एवं रेलवे परिसर में स्थित फ़ूड स्टाल, रनिंग रूम एवं रेस्ट हाउस के बर्तनों की सफाई का स्थान, कचरा निपटान की सुविधा, चिकित्सा फिटनेस और रसोइयों और कर्मचारियों की स्वच्छता की आदतेंको जांचा गया । इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने एवं सूखे और गिले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी ।
इस अवसर पर उक्त स्टेशनों पर स्वच्छता रैली निकालकर स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में सधन साफ-सफाई की गयी तथा स्वच्छता उपयोगिता तथा गन्दगी से होने वाले नुकसान पर यात्री जनता में पम्फलेट बांटे गये। आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति स्वउत्प्रेरित होने एवं जागरूक रहने हेतु प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों पर ऑडियो/ वीडियो संदेशों के माध्यम से आम जन को जागरूक किया गया ।



