माता के दरबार में होती है अष्टमी में विशेष पूजा। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

बरहज, देवरिया। सरयू के उत्तर भाग में स्थापित माता रानी के दरबार में दोनों नवरात्र में अष्टमी संयुक्त नवमी में विशेष पूजा अर्चना की जाती है माता रानी के लिए जो भी वस्तुएं समर्पित की जाती हैं उसकी संख्या 108 होती है 108 दीपक जलाए जाते हैं उतनी संख्या में नारियल ,फल, मीठा ,पान का पत्ता एवं पुष्प की माला अर्पित की जाती है। माता रानी का भव्य श्रृंगार किया जाता है श्रृंगार के बाद पूजन का कार्यक्रम वैदिक विद्वान ओंकार नाथ तिवारी के कुशल निर्देशन में सैकड़ो की संख्या में भक्तजन बैठकर पूजन और हवन करते हैं उसके बाद कन्या भोजन कराया जाता है इस शारदीय नवरात्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कल शुक्रवार को रात्रि के समय यह कार्यक्रम संपन्न होगा । इस और हवन को करने के लिए लोग विभिन्न जनपदों से आकर पूजन और हवन की प्रतीक्षा करते हैं। इस पूजन एवं हवन में सवा मन हवन सामग्री का प्रयोग किया जाता है आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पूजन का सामान एवं नारियल आदि की व्यवस्था , मंदिर के तरफ से उपलब्ध कराया जाता है। श्रद्धालुओं को केवल पूजन और हवन करना रहता है इस पूजन हवन से माता रानी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है इस बात की जानकारी श्री चंडी माता हनुमान मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंडित विनय मिश्र ने दी।

Related Articles

Back to top button