पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि पर गोष्ठी का हुआ आयोजन। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया।

समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लवरछी कैम्प कार्यालय मे सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने नेता जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा की

नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों में समाजवाद, सामाजिक न्याय और समानता की प्रमुख भूमिका थी। उनका मानना था कि समाज के हर तबके को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए, विशेषकर पिछड़े वर्ग, गरीब, किसान और मजदूरों को। उन्होंने सत्ता में रहते हुए कई ऐसे कदम उठाए जो समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास थे।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की नेता जी साधारण किसान के परिवार में जन्म लेकर समाज में फैले असमानता और विषमता के दंश को झेलते हुए आगे बढ़े। जब उनको अवसर मिला तब उन्होंने देश के गरीब, छात्र,नौजवान,किसान और मजदूरों के तरक्की के लिए रास्ते खोले।सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए प्रयत्नशील रहे।

नेता जी के विचारों में ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देना, तथा सामूहिक नेतृत्व और जनता के साथ सीधा संवाद रखना शामिल था। उन्होंने हमेशा संघर्ष को जीवन का हिस्सा माना और कभी भी कठिनाइयों से पीछे नहीं हटे, बल्कि उन्हें अवसर के रूप में देखा। ऐसे महामना धरतीपुत्र श्रद्धेय नेता जी की पुण्यतिथि पर उनकी महान स्मृतियों को नमन करता हूँ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, दिनेश यादव, विकास यादव, यशवंत यादव, शुभम सिंह, अभिषेक यादव, अनीस शर्मा, विपिन सिंह, गोलू गुप्ता, आदित्य यादव, तारकेश्वर, सत्या यादव, अरुण यादव, महावीर गुप्ता, सुनील राजभर, रामकृपाल शुक्ला, अनिल यादव आदि रहे।

Related Articles

Back to top button