शारदीय नवरात्र, एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कन्याओं का किया पूजन। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया। शारदीय नवरात्र एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बरहद ब्लॉक के ग्राम भडसडा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर, कन्या पूजन का आयोजन किया गया नवरात्रि के नौवे दिन समस्त ग्राम वासियों के द्वारा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा कन्या पूजन का पुनीत कार्य सुबह आरंभ हुआ नगर पालिका अध्यक्ष ने माता दुर्गा के रूप में नौ कन्याओं का पूरे विधि विधान के साथ पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया और दक्षिण वितरित की इस अवसर पर देवी रूपी कन्याओं से आशीर्वाद लिया इस पुनीत कार्य के अवसर पर उन्होंने कहा कि कन्या माता के रूप में है आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर यह सौभाग्य समस्त ग्राम वासियों एवं मुझे प्राप्त हुआ है माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रहे। इस अवसर पर श्री रामनिवास चौरसिया, ग्राम प्रधान मुरली मनोहर दीक्षित ,रेखा देवी, सुशीला देवी, सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button