लड़की भगाने के मामले में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला सहित सात घायल । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

 

बरहज, देवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा कटईलवां गांव के दो पक्षों में रविवार को हुए मारपीट में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए जिनका इलाज सीएचसी बरहज पर कराया गया।

3 वर्ष एक युवती को घर से भाग कर ले जाने का विवाद चल ही रहा था की अचानक विजयदशमी के अवसर पर युवती के प्रेमी के घर आने पर बौखलाए युवती के परिजन युवक देखते ही देखते आग बबूला हो गए देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडों की बौछार हो गई जिससे दोनों पक्षों से एक महिला सहित लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिनका इलाज सीएचसी पर कराया गया

प्रथम पक्ष के हीरालाल 30 पुत्र चंद देव, अजय निषाद 26 नेबुलाल 33, गुड्डू 50 विजय मल निषाद 23 एवं द्वितीय पक्ष के संत निषाद 45, प्रभावित देवी 40 बुरी तरह से घायल हो गई।

पीड़ित पक्ष के रमैती देवी पत्नी गुड्डू निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button