छात्रा के अपहरण एवं धमकी देने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

भलुअनी देवरिया।बीते मंगलवार को उपनगर भलुअनी के एक इंटर कालेज की कक्षा 6 की छात्रा को धमकी देने व अपहरण के प्रयास के मामले में भलुअनी पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया की तीनो आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कही भागने की फिराक में थे ।इनको जरार मोड़ से गिरफ्तार किया गया है ।आवश्यक कार्यवाही के बाद इनको जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button