रेलवे विभाग द्वारा स्वच्छ प्रतियोगिता दिवस के रूप में मनाया गया । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया,

सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ –साथ मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल याँत्रिक इंजीनियर(Enhm) श्री अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर,2024 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” चलाया जा रहा है ।

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वाराणसी मंडल पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज 13 अक्टूबर,2024 को स्वच्छ प्रतियोगिता दिवस के रूप में मनाया गया ।

इस क्रम में वराणसी मंडल कार्यालय एवं मंडल के प्रमुख कार्यालयों , यूनिटों एवं क्लबों स्वच्छ प्रतियोगिता दिवस पर स्वच्छता जागरूकता के परिप्रेक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा,जल बचाओ एवं जीवन बचाओ विषय पर निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इसी क्रम में वाराणसी सिटी स्टेशन पर स्वच्छता विषयक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया ।

इस दौरान नामित अधिकारियो एवं वरिष्ठ सुपरवाईजरों द्वारा गहन निरीक्षण करके गिले और सूखे कचरों के लिए पृथक कूड़ादान की उपलब्धता , सफाई कर्मचारियों की उपयुक्त वर्दी की उपलब्धता, स्टेशनों के परित्यक्त कचरे का समुचित निस्तारण करने, रेल परिसर एवं रेलवे आवासीय कालोनियों में सूखे और गिले कचरे के लिए अलग अलग कूड़ा पात्र की उपलब्धता समुचित निस्तारण प्रक्रिया के साथ सुनिश्चित की गई ।

इसी क्रम में वाराणसी मंडल के छोटे-बड़े स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई, यात्री सुविधा संबंधी सेवाओं की गयी। इस दौरान स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में साफ-सफाई की उपयोगिता तथा गन्दगी से होने वाले नुकसान पर यात्री जनता में पम्फलेट बांटे गये। आम जनमानस में स्वच्छता के प्रति दायित्वबोध संबंधित जागरूकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों पर सेनीटेशन पर आधारित फिल्मों एवं जिंगल्स के माध्यम से आम जन को जागरूक किया जा रहा है ।

वराणसी मंडल के प्रयागराज रामबाग,बनारस, वाराणसी सिटी,गाजीपुर सिटी, बलिया,आजमगढ़, खुरासन रोड, मऊ, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी,देवरिया सदर,सिवान एवं छपरा समेत सभी छोटे-बड़े स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई, यात्री सुविधा संबंधी सेवाएं दी गईं । इस दौरान स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में साफ-सफाई की उपयोगिता तथा गन्दगी से होने वाले नुकसान पर यात्री जनता में पम्फलेट बांटे गये। आम जनमानस में स्वच्छता के प्रति दायित्वबोध संबंधित जागरूकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों पर सेनीटेशन पर आधारित फिल्मों एवं जिंगल्स के माध्यम से आम जन को जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button