मंदिर में हर साल की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन
Adi Shakti Siddhapeeth located in Jabalpur Naudra Bridge organized a huge Bhandara like every year in the Marhi Mata temple of the Gounda period.

जबलपुर नौदराब्रिज में स्तिथ आदि शक्ति सिद्धपीठ गौंडकालीन मरही माता मंदिर में हर साल की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया है। पिछले 14 साल से इस मंदिर में विशाल शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन किया जाता है। समिति का लोगो का कहना है की इस मंदिर में विराजी मरही माता से जो भी वरदान मांगा जाता है वो मिलता है। यही वजह ही की इस मंदिर में चैत्र नवरात्र हो या नवरात्रि सैकड़ो श्रद्धालुओं का आना लगता रहता है। विशाल भंडारे में गरीब हो या अमीर सभी मरही के प्रसाद को ग्रहण करते है। इस वर्ष नवरात्र में नौ दिन माता की पूजा अर्चना की गई और भोग लगाया है। पांडा भानु सिंह पर माता भी आती हैं और लोगों की परेशानी सुनकर उनको उनका समाधान किया जाता है.
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



