अवैध मादक पदार्थ जप्त, एक गिरफ्तार

भुवन प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी कोतवाली

 

जबलपुर की कोतवाली पुलिस ने एक युवक के पास अवैध मादक पदार्थ जप्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ सहित युवक को गिरफ्तार किया है। जप्त किये गए मादक पदार्थ की कीमत तक़रीबन दो लाख रूपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी भुवन प्रसाद देशमुख ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली एक युवक सफेद जैसे रंग की धारदार शर्ट और नीला रंग का जींस पेंट पहने है एक बोरी में गांजा लेकर बेचने के लिये पावर हाउस के सामने उखरी रोड़ में घूम रहा है ,सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। मुखबिर के बताये हुलिये का एक युवक एक प्लास्टिक की बोरी अपने हाथ में लिये था जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने उसे तत्काल पकड़ लिया पूछताछ में युवक ने अपना नाम पारस गुप्ता उर्फ गोलू गुप्ता बताया। पुलिस ने युवक की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरी के अंदर खाकी रंग के टैप से पैक किये हुये 6 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, तौल करने पर 10 किलो 576 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 11 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध मे पूछताछ जारी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button