देवर’ पर केस दर्ज करा चर्चा में आईं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह,राजा भैया बोले- ऐसा नहीं कर सकता मेरा भाई

यूपी के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने देवर और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर उनसे जुड़ी हुई कंपनियों में उनकी जाली दस्तखत करके शेयर बेचने का आरोप लगाया है।हालांकि इस मामले में राजा भैया का कहना है कि वह अपने छोटे भाई के साथ हैं। उनका कहना है कि वे ऐसा नहीं कर सकता।राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का बस्ती राजघराने से सीधा संबंध है क्योंकि वो बस्ती के राजघराने की पुत्री हैं। भानवी सिंह का जन्म 10 जुलाई 1974 में बस्ती राजघराने में हुआ था। भानवी बस्ती राजा के छोटे पुत्र कुंवर रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं। कुंवर रवि प्रताप सिंह के 4 बेटियां हैं, जिसमें भानवी उनकी तीसरे नंबर की बेटी हैं।भानवी सिंह की शादी प्रतापगढ़ के राजपूत भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया से 1995 में हुई थी। 17 फरवरी 1995 में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बारात बस्ती के राज महल में आई थी। जिसके बाद राजघराने के पुरोहितों ने विधि विधान से भानवी सिंह और राजा भैया के शादी कराई। शादी के बाद 1996 में भानवी सिंह ने दो जुड़वा पुत्रियों को जन्म दिया, लेकिन अफसोस की बात यह रही कि इन दोनों जुड़वा बेटियों में से एक की मृत्यु हो गई। इसके बाद 1997 में फिर भानवी ने एक बेटी को जन्म दिया। 2003 में भानवी सिंह ने दो जुड़वा बेटे को जन्म दिया। राजा भैया और भानवी सिंह के दो बेटे हैं।दोनों राजघरानों की चर्चित शादी के कई साल बीतने के साथ-साथ अब रिश्तों में खटास आ गई है। पति-पत्नी पिछले 2 साल से एक साथ नहीं रह रहे हैं। इतना ही नहीं दिल्ली की कोर्ट में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी बीवी भानवी सिंह के खिलाफ मैट्रिमोनियल केस भी फ़ाइल कर रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button