Azamgarh news:अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी से प्रभादेवी तो भाजपा से संजू देवी ने किया नामांकन
भाजपा से अध्यक्ष पद की प्रत्यासी संजू देवी बिलरियागंज आजमगढ़
रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज मे अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी से प्रभादेवी पत्नी दिनेश राम निवासी अकबरपुर थाना बिलरियागंज तो भारतीय जनता पार्टी से संजू देवी पत्नी सूर्यभान सोनकर निवासी नया चौक बिलरियागंज थाना बिलरियागंज ने आज पर्चा दाखिल किया इनके नामांकन करने के बाद समर्थकों में खूब जोश खरोश देखा गया ढोल नगाड़े के साथ पुरुष महिलाएं भी नाचते झूमते नजर आए ।
कांग्रेस से प्रभा देवी पत्नी दिनेश राम प्रत्यासी अध्यछ पद
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज आजमगढ़
जैसे ही यह प्रत्याशी सगड़ी तहसील पर पर्चा दाखिला के लिए पहुंचे हैं उनके समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए तो वहीं शासन-प्रशासन के लोग सुरक्षा की दृष्टि से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नारा लगाने वालों से अपील किया कि आप लोग तहसील प्रांगण में ऐसा ना करें तहसील प्रांगण से बाहर जाकर नारा लगाएं जश्न मनाए जिससे कि नामांकन प्रक्रिया में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय प्रवीण मिश्रा छोटू राय महेंद्र यादव दुर्गा प्रसाद गुप्ता अभिषेक सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश यादव राकेश सिंह पिंटू राय तो कांग्रेस पार्टी से नजम शमीम जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह पार्टी के महासचिव अजीत राय मिर्जा साने आलम बैग दिनेश राम पूर्व प्रधान अकबरपुर आदि लोग मौजूद थे।