जबलपुर में दबंगो ने गल्ला अनाज बेचने वाले बुजुर्ग की दूकान पर जीसीबी से किया जमीदोश

In Jabalpur, Dabango raided the shop of an old man who was selling husked grain from the GCB

जबलपुर जिले के पनागर क्षेत्र में दबंगो ने एक गल्ला अनाज बेचने वाले एक बुजुर्ग की दूकान पर जीसीबी मशीन चलकर उसे जमीदोश कर दिया। दबंगो द्वारा जब बुजुर्ग व्यक्ति की दूकान को जमीदोश किया जा रहा था उस वक्त पीड़ित परिवार वंहा पर मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित जागेश्वर साहू मौके पर पहुँचा तब तक दबंगो ने उसकी दूकान को तहसनहस कर दिया था। जागेश्वर ने तुरंत घटना का मोबाइल पर विडिओ बनाया और थाने जाकर अधिकारियों बताया।पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित की शिकायत थाने में दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए है। पीड़ित जागेश्वर ने बताया की वो पिछले 15 सालो से उक्त जमीन पर गल्ला अनाज और चाय नाश्ते की दूकान थी। 21 अक्टूबर की शाम को रंजीत चौधरी और हेमंत चौधरी मौके पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और जेसीबी मशीन से दूकान तोड़ दी। दूकान जिस वक्त तोड़ी गयी उसमे सामान रखा गया था वो भी चकनाचूर हो गया। पीड़ित ने इस सम्बन्ध में पनागर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। एडिशनल एसपी सोनाली दुबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच के आदेश दिए है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button