जान्हवी के साथ रोमांटिक हुए शिखर, प्यार से उनके सिर पर रखा हाथ 

Shikhar gets romantic with Janhvi, lovingly placing his hand on her head

 

 

मुंबई: जान्हवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एक तस्वीर साझा की है। बहुत प्यारी पिक है, जिसमें शिखर पहाड़िया जान्हवी के सिर पर हाथ फेरते हुए देखे जा सकते हैं।

 

जान्हवी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की।

 

एक तस्वीर में जान्हवी अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलती हुए नजर आ रही हैं। जबकि उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया प्यार से उनके सिर पर हाथ फेर रहे हैं।

 

जान्हवी ने एक ग्रुप फोटो साझा की। जिसमें जान्हवी, शिखर के अलावा करण जौहर, ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट और कई सेलिब्रिटी दिखाई दे रहे हैं। इस ग्रुप शॉट में जान्हवी शिखर का हाथ थामे नजर आ रही हैं।

 

जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की। जिसमें उनकी सेल्फी भी शामिल थी। फोटो में जान्हवी अपने दोस्तों के साथ पार्टी मू़ड में भी नजर आ रही हैं। जान्हवी की फोटोज पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों की तादाद में कमेंट आए हैं।

 

फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन के दौरान जान्हवी ने अपनी जिंदगी के सपोर्ट सिस्टम के बारे में बात की थी। उन्होंने शिखर का नाम लेते हुए कहा था जब मैं 15 या 16 साल की थी, तब से वह मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं। हमारे सपने हमेशा एक जैसे रहे हैं; उसकी ख्वाहिशें मेरी ख्वाहिशें हैं। हम बेहद करीब हैं और एक-दूसरे का साथ देते हैं।

 

जान्हवी शिखर के साथ इश्क में हैं। इस बात के संकेत उन्होंने सबसे पहले ‘कॉफी विद करण’ शो में दिया था। जब वह सारा अली खान के साथ आई थीं। शो के एक एपिसोड में जब वह खुशी कपूर के साथ आई थी तो उन्होंने सहजता से शिखर का नाम लिया था। जान्हवी को कई इवेंट में शिखर के नाम का नेकपीस पहने हुए भी देखा गया है।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी को आखिरी बार ‘उलझ’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हुई थी।

Related Articles

Back to top button