Azamgarh news :शादी का झांसा देकर नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना निजामाबाद पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-121/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, उसके बयान, साक्ष्य संकलन एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर अभियोग में धारा 87, 64 बीएनएस तथा धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम उपरोक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान दिनांक 03.07.2026 को उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा शेरपुर तिराहा से अभियुक्त विकास यादव पुत्र स्व. सुरेश यादव, निवासी सिरकोहिया, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को समय 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button