उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का हुआ आगमन

जबलपुर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की और कहा की नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर वह प्रतिबद्ध हैं साथ ही उन्होंने गुरुकुल परंपरा को भी एक उत्कृष्ट परंपरा बताया और कहा कि गुरुकुल परंपरा के समय में यह देश काफी समृद्धशाली था और पूरा विश्व गुरु था,-उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने छात्र संघ चुनाव को लेकर भी उन्होंने कहा कि वह छात्र संघ चुनाव कराना चाहते हैं और इसके लिए सरकार कोशिश कर रही है ।सारी चीज सही रही तो छात्रसंघ चुनाव भी होंगे।वही उन्होंने कहा पाठ्यक्रम जोड़ने का काम पाठ्यक्रम समितियां करती है,सभी विश्वविद्यालयों में व्यवस्था है।जो समितियों में शिक्षा विद है प्राध्यापक है वह लोग करते है।वही विज्ञान परमपरा को भी उसी सिस्टम में किया जाता है किसी भी शिक्षा पद्धति में कुछ भी अचानक से नही जोड़ा जाता हैं।इन चीजों के लिए कोशिशें चल रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



