जबलपुर में महिला ने बेची जमीन बहु ने किया कब्जा,पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
In Jabalpur, the land sold by the woman was seized by the daughter-in-law, the victim complained to the police

जबलपुर केंट इलाके में एक महिला द्वारा बेचीं गई ज़मीन पर बहु द्वारा कब्ज़ा किये जाने और खरीददार के साथ मारपीट की घटना सामने आई हैं. पीड़ित परिवार ने केंट थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई हैं. पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कर रही हैं. बताया जाता हैं की केंट इलाके में एक 1972 से रोहणी सराफ के मकान में जाटव परिवार द्वारा एक दूकान संचालित की जा रही थीं. रोहणी सराफ को जब पैसे की जरुरत थीं तो उन्होंने अपनी ज़मीन जिस पर जाटव परिवार द्वारा दूकान संचालित की जा रही थीं.
उन जाटव परिवार के धनराज जाटव को 2023 में रोहणी सराफ ने बेच. ज़मीन बेचने के बाद ज़मीन विक्रेता की बहु मीना सराफ द्वारा जाटव परिवार को परेशान किया जाने लगा. दिवाली के पूर्व जब जाटव परिवार दूकान की सफाई के लिए गया तो मीना सराफ ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें वंहा से भगा दिया. आख़िरकार जाटव परिवार ने पुलिस थाने में जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं इधर ज़मीन विक्रेता परिवार की रोहणी सराफ साफ साफ कह रही हैं की उन्होंने अपने हिस्से की ज़मीन जाटव परिवार को बेचीं हैं.
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



