दीपावली से पहले अभिनेत्री सोनम कपूर ने शेयर किया नया अवतार
Ahead of Diwali, actress Sonam Kapoor shared a new avatar

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने दीपावली से पहले कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन फोटो में सोनम का आकर्षक अंदाज देख फैंस ने खूब तारीफ की।
सोनम भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने कुछ लेटेस्ट फोटो शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया।
सोनम ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह लाल मिट्टी से बने बॉडी ऑर्नामेंट के साथ खादी लहंगा और दुपट्टा पहना हुआ है। ग्रीन ज्वेलरी में उनका लुक फैंस को काफी अच्छा लगा है।
फोटो शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, ये पहनावा एक पोशाक से कहीं अधिक है। ये आंतरिक देवी और देव के पुनरुद्धार, आधार और उत्सव पर एक कहानी है।
अभिनेत्री ने बताया कि उनकी स्टाइलिंग उनकी बहन रिया कपूर और उनकी टीम ने की है। उन्होंने फोटो कैप्शन में अपनी बहन को भी टैग किया।
सोनम ने लिखा, इस दीपावली पर अपनी जड़ों और परंपराओं से इस काव्यात्मक जुड़ाव को अपनाने के लिए आभारी हूं।
सोनम की स्टाइलिश तस्वीरों के साथ उनकी बहन रिया ने लिखा, “मुझे अपनी बहन पर बहुत गर्व है। फैशन के प्रति उनके प्यार इस उद्योग में काम करने वाले लोगों के प्रति उनका जुनून और इसके हर पहलू के प्रति सम्मान के साथ भारतीय फैशन को वैश्विक बनाने में उनका योगदान है। फैशन को मजेदार और खुद को अभिव्यक्त करने का एक साधन माना जाता है, जबकि दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, और मुंबई से पेरिस तक मेरी बहन जितना साहसी जीवन जीने का जज्बा किसी और में नहीं है।



