बांधवगढ़ में जिस तरह से अचानक ही साथ हाथियों की मौत हुई है यह एक चिंता की बात: उपमुख्यमंत्री
The way elephants have died suddenly in Bandhavgarh is a matter of concern: Deputy Chief Minister

जबलपुर:मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बांधवगढ़ में जिस तरह से अचानक ही साथ हाथियों की मौत हुई है यह एक चिंता की बात है इसके अलावा यह भी देखने की जरूरत है कि आखिरकार अगर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अंदर जहर पुरानी हुई है तो उसकी वजह क्या है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अभी इस विषय की ज्यादा जानकारी नहीं है। डिप्टी सीएम अल्प्रवास पर जबलपुर पहुंचे थे करीब 2 घंटे रुकने के बाद राजेंद्र शुक्ला जबलपुर से रीवा के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। जबलपुर में मीडिया से बात करते हो उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवानी मंदसौर और नीमच में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया है। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से निश्चित रूप से प्रदेश में जो डॉक्टरों की कमी है वह कम होगी। उन्होंने यह भी मन की वर्तमान में डॉक्टरों की कमी होने के कारण मरीजों का बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ है लेकिन प्रथम वर्ष की सभी सिम पूरी तरह से भर चुकी हैं। अगर मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीट विजयपुर और बुधनी पर उपचुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि हम दोनों ही सिम प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं क्योंकि अब प्रदेश की जनता भी यह समझ चुकी है कि अगर विकास कोई कर सकता है तो वह भाजपा ही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



