जबलपुर में दस हज़ार का इनामिया हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले दिनों के व्यक्ति की हत्या में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 26 अक्टूबर की शाम उत्तर प्रदेश बांदा जिले के रहने वाले चंद्रभान रैदास का चार अज्ञात बदमाशों से प्लेट फ़ार्म 6 के पास विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की चार में से एक व्यक्ति ने चाक़ू निकालकर चन्द्रभान के सीने में मार दिया था। अधिक रक्त बहने के कारण चंद्रभान की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने घटना की जांच के दौरान शहर के लगभग 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। पुलिस ने इस घटना में आरोपी राहुल सोनकर , विवेक लोधी, और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया था. इस घटना का चौथा आरोपी मूसा उर्फ़ धनराज घटना के बाद से फरार था जिस पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी मूसा को गिरफ्तार करने के लिए शहर के हर संभावित स्थानों पर दबिश दी थी। पुलिस ने आखिरकार धनराज उर्फ़ मूसा को रांझी बड़ा पत्थर से गिरफ्तार किया। आपको बता की सूरत की साडी फैक्ट्री में काम करने वाला चंद्रभान रैदास दिपावली की छुटियों में अपने भांजे के साथ बाँदा जाना था। सूरत से वो जबलपुर पंहुचा था और जबलपुर से उसे बाँदा के लिए ट्रैन पकड़नी थी। ट्रैन लेट होने की वजह से वो अपने भांजे के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर नाश्ता करने के लिए गया था। इसी दौरान चार बदमाश उसके पास आये और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।सीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक ने जब उन्हें पैसा देने से मना किया तो वो उससे वाद विवाद करने लगे। विवाद के चलते एक बदमाश ने चाक़ू निकालकर उसके सीने में मार दिया था।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button