पुलिस को खुलेआम चेलेंज:जबलपुर में पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत, बदमाशों ने दुकान पर जमकर की तोड़फोड़,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

In Jabalpur, the victim complained to the police, miscreants vandalized the shop, the video went viral on social media.

जबलपुर के गढ़ा इलाके में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस ने में बदमाशों की रिपोर्ट करने के बाद भी पीड़ितों को किसी प्रकार का न्याय नहीं मिल पा रहा है। हालात ये हो गए है की बदमाश पीड़ित की दूकान में घुसकर खुलेआम तोड़फोड़ कर रहे है।

बदमाश पुलिस को खुलेआम चेलेंज कर रहे है लेकिन पुलिस है की हाथ में हाथ धरे तमाशा देख रही है। मामला गढ़ा इलाके का है जंहा दीवापली के रात नवीन साहू अपने परिवार के साथ फटाखे फोड़ रहा था। पास ही इलाके के कुख्यात बदमाश जुआ खेल रहे थे। फटाखे की आवाज की आवाज आने के बाद बदमाशों ने नवीन साहू को और उनके परिवार को गाली गलौज देना शुरू कर दिया।

पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत गढ़ा थाने में कर दी लेकिन पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की। बदमाशो को जब पता चला की पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट कर दी है। क्षेत्र के बदमाश मदन पटेल, सचिन पटेल, अक्की यादव,और कुंवर पटेल रात में पीड़ित परिवार के घर बेस बाल और लट्ठ लेकर पहुंचे। बदमाशों ने पीड़ित परिवार की दूकान में तोड़फोड शुरू कर दी और महिलाओ के साथ बतमीजी की। बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ का विडिओ भी वाइरल हुआ है जिसमे बदमाश गन्दी गन्दी गालिया दे रहे और दूकान में तोड़फोड़ कर रहे है।

पीड़ित परिवार ने थाने में जाकर दुबारा शिकायत की है लेकिन अभी उनकी शिकायत पर पुलिस ने किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं की है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button