Azamgarh :भगवान चित्रगुप्त जी का श्रद्धा भक्ति भाव से किया पूजन अर्चन
भगवान चित्रगुप्त जी का श्रद्धा भक्ति भाव से किया पूजन अर्चन

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आज पूरे देश में भाई दूज के पर्व पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त जी का पूरी श्रद्धा भक्ति भाव से पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया कायस्थ समाज के लोग आज के दिन कलम दवात का पूजन करके अपनी लेखनी शुरू करते हैं l कहा जाता है कि जब श्री रामचंद्र जी लंका विजय कर अयोध्या वापस लौटे तो उनके राज्याभिषेक की तैयारी होने लगी इस बीच श्री रामचंद्र जी ने सभी देवताओं को आमंत्रित करने के लिए गुरु वशिष्ट जी के ऊपर जिम्मेदारी दिया गुरु वशिष्ट जी ने अपने शिष्यों से सभी देवताओं को आमंत्रण भिजवाए श्री चित्रगुप्त महाराज को निमंत्रण नहीं मिल पाया जिससे वह नाराज होकर अपनी कलम रख दिए और सृष्टि का लेखा-जोखा बंद होने से पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई प्रभु श्री रामचंद्र जी को इस बात की जानकारी होते ही वह श्री चित्रगुप्त महाराज के यहां पहुंचे और क्षमा याचना किये और उन्होंने वचन दिया कि जो भी कोई अयोध्या धाम आकर हमारा दर्शन करेगा और अयोध्या स्थित श्री हरि का दर्शन नहीं करेगा तो उसका दर्शन पूर्ण नहीं माना जाएगा आज भी अयोध्या में श्री हरि मंदिर है जिसमें अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु श्री राम का दर्शन करते हुए श्री हरि जी का दर्शन करते हैं तब उनका दर्शन पूर्ण होता है l प्रभु श्री राम के मानने के बाद दीपावली के तीसरे दिन भैया दूज के दिन भगवान चित्रगुप्त ने अपनी कलम दवात का पूजन करके लेखनी शुरू किया तभी से कायस्थ परिवार के लोग दीपावली के दीपक जलने के बाद से अपनी कलम रख देते हैं और भाई दूज के दिन विधिवत कलम दवात की पूजा करने के उपरांत ही कलम से लिखते हैं l



