Azamgarh news:लड़की के साथ छेड़खानी-मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार
रिपोर्ट:आफताब आलम
आजमगढ़ जिले के तरवा थाने की पुलिस ने लड़की के साथ छेड़खानी व मारपीट करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उ0नि0 शैलेश कुमार यादव मय हमराह को जरिये मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली कि मु0अ0सं0 40/23 धारा 354क, 452, 504, 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना तरवा से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप पुत्र रामभवन राम सा0 कम्हरिया (कुर्थिया) थाना तरवा अपने घर पर मौजूद है।इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराह के अभियुक्त के घर पहुंचा जहा पर अभियक्त अपने घर पर मौजूद मिला।
पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप(26) पुत्र रामभवन राम सा0 कम्हरिया (कुर्थिया) थाना तरवा बताया । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए ग्राम कम्हरिया ( कुर्थिया ) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।