सपा के विधानसभा इकाई की हुई मासिक बैठक 

तीनों विधानसभा की बैठक अलग-अलग स्थानों पर हुई 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। समाजवादी पार्टी के तीनों विधानसभा की मासिक बैठक मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर उन विधानसभा क्षेत्र में हुई। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ने की। वहीं तीनों विधानसभा के मासिक बैठक में प्रभारी के रुप में जिला उपाध्यक्ष शामिल हुए।

इस अवसर पर भदोही विधानसभा की बैठक दुर्गागंज में हुई। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने की। जहां पर प्रभारी के रुप में जिला उपाध्यक्ष शैलेश सिंह मंटू शामिल हुए। उन्हीं की देखरेख में बैठक हुई। इस मौके पर राजेश राय, देवा जायसवाल, मुन्ना यादव, इबरान खां, मयंक यादव, राजकुमार बिंद, मिल्लू यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। ज्ञानपुर विधानसभा की बैठक कौलापुर में

विधानसभा अध्यक्ष लालचंद बिंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव मौजूद रहें। इस मौके पर जमील अंसारी, कमलाशंकर महतो व महेश यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

औराई विधानसभा की बैठक औराई में चक्रधारी यादव के आवास पर विधानसभा अध्यक्ष केशनारायण यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रभारी के रुप में जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी शामिल हुए। इस मौके पर अबरार अंसारी, पवन विश्वकर्मा, राजन यादव, प्रेम यादव व संतोष यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। सभी बैठकों में वोटरलिस्ट में नाम बढ़वाने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button