जबलपुर में पड़ोसियों से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
A video of a fight with neighbors in Jabalpur went viral

जबलपुर के गोहलपुर थाना अंतर्गत आने वाले बंधिया मोहल्ला में रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार एक दूसरे के ऊपर हावी होने लगे इस दौरान दोनों परिवार के लोगों ने विवाद को तूल देते हुए एक दूसरे के ऊपर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया वहीं विवाद करने वाले एक पड़ोसी ने जबरन दूसरे के घर में घुसकर जमकर पथराव किया उपरोक्त घटना की शिकायत को लेकर पहुंचे पीड़ित पक्ष ने गोहलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी पड़ोसी का एक वीडियो भी दिया है बरहाल गोहलपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



