आजमगढ़:मनुष्य शरीर परमात्मा का बनाया हुआ चेतन मन्दिर — सतीश चन्द्र महाराज

मार्टीनगंज -आजमगढ़:
जयगुरुदेव आश्रम खानपुर (निकट सरायमीर)में वार्षिक सत्संग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सेवादारों का आना जारी है। कुटी, पाण्डाल, मंच का निर्माण प्रगति पर है। आज प्रातःकालीन सत्संग में राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र महाराज ने परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी के सन्देशों का स्मरण कराते हुये कहा मनुष्य शरीर परमात्मा का बनाया हुआ चेतन मन्दिर है। इसमें जीवात्मा बैठी है जो खुदा का नूर, परमात्मा का अंश है। शरीर किराये का मकान है। इसे परमात्मा को जीते जी पाने के लिये दिया गया है। कलियुग में सन्त, फकीर पधारे। उन्होंने सीधा सरल रास्ता सूरत-शब्द योग नाम-योग का जारी किया जिसे गृहस्थ आश्रम में रहकर किया जा सकता है।

 

 

 

शरीर में विराजमान आत्मा में उस प्रभु और उसकी अभौतिक रचना को देखने और सुनने के लिये सबके पास दिव्य आंख, तीसरा कान है। जब आप इस साधना को करेंगे तो आप की दिब्य दृष्टि, दिब्य कान खुल जायेंगे। आप का जीवन धन्य हो जायेगा। पांच जून को होने वाले सत्संग में पधारिये। मर्मभेदी महात्मा पूज्य पंकज जी महाराज का दर्शन, सत्संग का लाभ प्राप्त कीजिये।

Related Articles

Back to top button