जबलपुर में मिलावट खोरो पर चला प्रशासन का डंडा,उच्च न्यायालय के आदेश के बाद टीम शहर में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी जारी, मिलावट खोरो में मचा हड़कंप 

In Jabalpur, Milawat Khori is under the administrative baton, after the order of the High Court, the raids on the shops of food vendors in Timshahr continue, there is a commotion in Milawat Khoro. 

मध्यप्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थो की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के विशेष न्यायाधीश द्वारा जिला प्रशासन को आदेश दिए गये है। इन आदेशों में नगर निगम और खाद्य विभाग द्वारा जबलपुर में चलित खाद्य प्रयोगशाला और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम तैयार की गई है। ये टीम शहर में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी कर रही है। टीम द्वारा की जा रही छापेमारी में जिन दुकानदारों के खाद्य पदार्थो में गड़बड़ी की सम्भावना दिखाई दे रही है। गड़बड़ी वाले खाद्य पदार्थो के तुरंत नमूने एकत्र कर मौके पर ही जाँच कर सम्बंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकार की कार्यवाही से दुकानदारों में काफी हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक ये होता था की जांच टीम पदार्थो के नमूने के लेकर इसे भोपाल या सागर जांच के लिए भेजती थी। रिपोर्ट देरी से आने में गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही में काफी समय लगता था। अब मौके पर ही जांच होने से कार्यवाही भी तुरंत ही की जा रही है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button