महिला एसआई द्वारा वाहन स्टैंड कर्मी के साथ पिटाई का वीडियो वायरल,वाहन स्टैंड का पैसा मांगने पर थप्पड़ों की बौछार,पुलिस वाले से पैसा मांगना पड़ा महंगा

Video of female SI beating up vehicle stand staff goes viral

जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने वाहन स्टैंड में एक महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा स्टैंड के कर्मी के साथ हाथापाई किए जाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्टैंड कर्मी द्वारा जब वाहन स्टैंड का पैसा मांगा गया तो महिला पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा वर्दी का रूप दिखाते हुए स्टैंड कर्मी की जमकर धुलाई कर दी। हालांकि घटना के बाद स्टैंड कमी डर के मारे अपने गांव सतना चला गया लेकिन जैसे ही सोमवार को सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ वैसे ही पुलिस की करतूत सबके सामने आ गई। एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार शिंदे ने जानकारी के अनुसार बरेला थाने में पदस्थ एक महिला सब इंस्पेक्टर की कार के किराये को लेकर यह विवाद हुआ था, दरअसल महिला पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा विभागीय कार्य से बाहर जाने के दौरान वाहन स्टैंड में अपना वाहन खड़ा किया गया था कुछ दिन बाद लौटने पर जब स्टैंड गर्मी ने₹200 किराया बताते हुए पैसों की मांग की तो ।महिला एसआई आरती मंडलोई भड़क गई और तुरंत ही जीआरपी थाने में फोन लगाया। जानकारी लगते ही जीआरपी थाने में पदस्थ एसआई आकांक्षा सिंह एक आरक्षक के साथ पहुंची और स्टैंड कर्मचारी पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया। इसके बाद एसआई कर्मचारी सोनू सिंह को मारते-मारते जीआरपी थाने लेकर जहां काफी देर तक बैठाए रखा।पीड़ित नौकरी छोड़कर भाग गया। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद से ही मामले की लीपापोती शुरू हो गई है बरहाल,जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव का कहना है कि स्टैंड कर्मचारी राजू सिंह ने दोनों महिला एसआई के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर रहा था। इस कारण से ये स्थिति बनी थी। सोशल मीडिया में जो वीडियो
वायरल हो रहा है, उसकी जांच करवाई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button