जबलपुर में 4141 गैंग के सरगना संजू सारंग सहित गैंग के 05 साथी हथियारों सहित पुलिस गिरफ्त में,2 पिस्टल, 2 कारतूस एवं 3 चायना चाकू सहित 6 चाकू जप्त
4141 gang leader Sanju Sarang along with 05 accomplices of gang along with weapons arrested by police in Jabalpur, 6 knives including 2 pistols, 2 cartridges and 3 china knives seized

जबलपुर जिले में 4141 के नाम से गैंग बनाकर आतंक फैलाने वाले गैंग के मुखिया संजू सारंग और उसके अन्य पांच साथियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है आपको बता दें कि बीटी दिन तिलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पान का टापरा चलने वाले युवक पर गैंग के सदस्यों ने गोली चलाते हुए जान से मारने की कोशिश की थी। उपरोक्त घटना में घायल संजय उपाध्याय ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि पहले तो सुबह 10:30 बजे दो लोग मोटरसाइकिल से मुंह बंद कर आए थे और उन्होंने गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली इसके बाद वह वहां से भाग गए तकरीबन 2 घंटे बाद फिर से आरोपी आए और उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित संजय की जांघ पर गोली मार दी…पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान तलाश पतासाजी में जानकारी प्राप्त हुई की अंकुश उर्फ काला धार्वे डिण्डोरी भाग गया है सूचना पर टीम द्वारा डिण्डेारी में दबिश देते हुये अंकुश उर्फ काला धार्वे को पकडा गया पुछताछ करने पर अंकुश उर्फ काला ने 4141 गैंग से सरगना संजू सारंग के कहने पर अनुज खटीक, ऋषभ पटेल के साथ उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही में घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, 1 कारतूस सहित जप्त करते हुये अन्य आरोपियों की तलाश की गयी। जिसमें अनुज खटीक पुरवा रोड में एक मकान की दुसरी मंजिल में अपने साथियों के साथ हथियार सहित छिपा हुआ है। जो की पुलिस को आता देख pदूसरी मंजिल से कूद गया जिससे आरोपी अनुज का दाहिना पैेर टूट गया जिसे अभिरक्षा में लेते हुये आरोपी की निशादेही पर एक देशी पिस्टल, 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी अऩुज खटीक से संजू सारंग के बारे में पुछताछ की गयी जिसने संजू सांरग के तिलवारा घाट के आसपस अपने 4141 गैंग के गुर्गाै के साथ छिपे रहकर फरारी काटना बताया, तत्काल बताये स्थान पर दबिश देते हुये घेराबंदी कर आऱोपी संजू सारंग तथा साथी इल्लू तिवारी एंव शुभम पण्डित को चाकू के साथ रंगे हाथ पकडा गया । आरोपी संजू सांरग से घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायिकल को जप्त किया गया। डीपी सिंह चौहान सीएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों से अवैध हथियार 2 पिस्टल, 2 कारतूस, 3 चायना चाकू सहित 6 चाकू एवं मोबाईल तथा मोटर सायकिल जप्त करते हुये सभी को उपरोक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया गया।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



