जबलपुर पुलिस आरक्षक भर्ती में पकड़ा गया मुन्ना भाई,फर्जी दस्तावेज लगाकर पुलिस नौकरी का आवेदन,फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के जरिए पकड़ा गया मुन्ना भाई
Munna Bhai caught in Jabalpur police constable recruitment, police job application by using fake documents, Munna Bhai caught using fake experience certificate

जबलपुर के रांझी थाना अंतर्गत चल रही एस ए एफ में पुलिसआरक्षक भर्ती मैं एक आवेदक अपने फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया है। दरअसल शुक्रवार को आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट दौड के बाद आवेदकों के दस्तावेज चेक किया जा रहे थे इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी युवक के दस्तावेज फर्जी पाए गए जिस पर तत्काल ही रांझी पुलिस को सूचना देते हुए फर्जी आवेदक को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जी आवेदक करने वाले युवक का नाम गुलजार खान है जो कि सिविल लाइन निवासी है उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी प्राप्त करने धोखाधड़ी संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद का जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसके द्वारा होमगार्ड में कार्य किए जाने का अनुभव प्रमाण पत्र लगाया गया था लेकिन जब होमगार्ड कमांडेंट से इस विषय में बातचीत की गई तो युवक के विषय में कोई संतोषजनक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। इसके तत्काल बाद ही दस्तावेजों को फर्जी पाए जाते उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



