स्मैक के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,ढाई लाख रूपये की 26 ग्राम स्मैक एवं 27 हजार रूपये तथा एक्सिस जप्त
Accused involved in smack business arrested, two and a half lakh rupees or 26 grams of smack and 27 thousand rupees and axis confiscated

जबलपुर के बेलबाग थाना अंतर्गत ढाई लाख रुपए की स्मैक बेचने की फिराक में खड़े आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अनिल उर्फ राजा सोनकर नाम का व्यक्ति खटीक मोहल्ला दंगल मैदान के पास मादक पदार्थ स्मैक बेचने के लिये ग्राहक के इंतजार में खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश गई जहंा एक व्यक्ति एक्सिस पर बैठे मिला। जिसे अपना नाम अनिल उर्फ राजा सोनकर बताया। थाना प्रभारी बेलबाग प्रवीण कुमार ने बताया कि तलाशी लेने पर एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड जी 6724 के हेंडल में एक पारदर्शी पन्नी के अंदर 2 पुड़िया मिलीें जिन्हें खोलकर देखने पर मादक पदार्थ स्मैक होना पायी गयी, जिससे स्मैक के संबंध में सघन पूछताछ करने पर घर के अंदर आलमारी में और स्मैक रखे होना बताया आरोपी की निशादेही पर घर के अंदर आलमारी की तलाशी लेेने पर आलमारी के अंदर पारदर्शी पालीथीन में स्मैक रखी मिली आरोपी की स्कूटी में मिली 2 पुड़ियों एवं आलमारी में मिली स्मैक की एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तोैल करने पर कुल 26 ग्राम स्मैक कीमती लगभग ढाई लाख रूपये की होना पायी गई, आरोपी के कब्जे से 26 ग्राम स्मैक एवं स्मैक बेचने से प्राप्त नगद 27 हजार रूपये तथा एक्सिस जप्त करते हुये धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



