झारखंड में नतीजे कांग्रेस के पक्ष में, महाराष्ट्र में आत्मनिरीक्षण की जरूरत: देवेन्द्र यादव
Reacting to the results of the Maharashtra and Jharkhand assembly elections, Delhi Pradesh Congress President Devendra Yadav said that the results of Jharkhand are coming in favor of the Congress. He said that the results in Maharashtra are not coming as we expected. Our party will definitely reflect on this issue. On the state of law and order in Delhi, Devendra Yadav said that the law and order system has completely collapsed. The government has failed on general security and women's security in Delhi. Incidents of violence against women have increased. Recently, a constable of Delhi Police was attacked and it seems that everything is going according to Ram. Meanwhile, Maharashtra CM Eknath Shinde while talking to the media on Saturday said that today I thank all the voters of Maharashtra. I do, because this win is historic. I said that Mahayuti will get a huge majority. I thank my beloved sisters, farmers and all classes. What Mahayuti has done, people have voted for it. That's why Mahayuti has won so much. I also thank the people of Maharashtra and all the workers of Mahayuti. He did a lot of good work and won the Mahayuti. Mahayuti has won in Maharashtra. All the 288 assembly seats of Maharashtra were voted in one phase on November 20. In the state, Bharatiya Janata Party has contested on 149 seats, while Shiv Sena (Shinde) has fielded candidates on 81 seats and Ajit Pawar's NCP on 59 seats. rahi hai In Jharkhand, polling was held in two phases on November 13 and 20, and the results will be announced today, on November 23.

नई दिल्ली:। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि झारखंड के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में बेहतर आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जैसी हमें उम्मीद थी वैसे नतीजे नहीं आ रहे हैं। हमारी पार्टी जरूर इस मुद्दे पर आत्ममंथन करेगी।दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर देवेंद्र यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दिल्ली में सामान्य सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर सरकार फेल है। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। हाल ही में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर हमला हुआ था और ऐसा लग रहा है कि सब कुछ राम भरोसे चल रहा है।वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं, क्योंकि ये जीत ऐतिहासिक है। मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा। मैं अपनी लाडली बहनों, किसानों और सभी वर्गों का धन्यवाद करता हूं। महायुति ने जो काम किया है, जनता ने उस पर वोट दिया है। इसलिए महायुति को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है। मैं महाराष्ट्र की जनता और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया है और महायुति को जिताया।रुझानों से स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। महाराष्ट्र में महायुति ने बाजी मार ली है। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। प्रदेश में महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा है, वहीं शिवसेना (शिंदे) ने 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे।वहीं झारखंड की बाजी हेमंत सोरेन के हाथ में जाती दिख रही है। झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था और नतीजों की घोषणा आज यानी की 23 नवंबर को हो रही है।

