जबलपुर में बाइक सवार बदमाशों ने जयमाला स्टेज पर बारातियों से चाकू से मारकर किया घायल,फायरिंग करते हुए भागे
A gang of a dozen bike-riding miscreants attacked and injured two people with a knife while firing several rounds from pistols at the bride-to-be's platform for wearing varmalas during a wedding in Ranzi area of Jabalpur. A sudden attack inside a barat house led to a stampede at the spot... More than half a dozen people were injured in the attack by miscreants, in which 2 youths were immediately sent to Victoria Hospital in critical condition. After first aid, the injured have been referred to the medical hospital. Doctors say that the condition of a young man is very serious, treatment is going on. Ranji police reached the spot after receiving information about the incident and collected some video footage while searching for the absconding accused. Vishnu Prasad Choudhary, a resident of Gadha Paruvah, who reached the medical hospital with the injured, told the police that he along with his family members had gone to join the barat at Ashirwad Barat Bhavan located in Mastana Chowk of Ranji police station area. The Jaimala program of the bride and groom was about to take place, then 10-12 boys came on a bike and started firing guns threateningly. Before anyone could understand anything, some miscreants started attacking with knives. In 5 minutes there was commotion on the spot and the miscreants escaped from the spot... Mohandas resident Silaundi and Gadha Purwa resident Jitendra Chaudhary were seriously injured in the attack with bullets and knives. It is said that Mohandas and Jitendra Choudhary's brothers went to the barat. In a dispute between two parties, one youth has been shot in the leg, the other has been injured in a knife attack. In this case, SP Sampat Upadhyay said that a case of attempted murder has been registered against the accused in the dispute in Barat. Police are investigating and making all possible efforts to arrest the accused...

जबलपुर के रांझी क्षेत्र में शादी के वक़्त वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन मंच में खड़े हुए इसी बीच बाइक सवार एक दर्जन बदमाशों की गैंग ने पिस्तौल से कई राउंड फायरिंग करते हुए चाकू से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। बारात घर के अंदर एकाएक हुए हमले से मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई…बदमाशों के हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए,जिसमें 2 युवकों की हालत बेहद गंभीर होने पर तत्काल विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि एक युवक की स्थिति बेहद चिंताजनक है,उपचार चल रहा है। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रांझी पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश करते हुए कुछ वीडियो फुटेज एकत्रित किए हैं। घायलों को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे विष्णु प्रसाद चौधरी निवासी गढा पुरावा ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवारिक सदस्यों के साथ रांझी थाना क्षेत्र के मस्ताना चौक स्थित आशीर्वाद बारात भवन में बारात में शामिल होने गए थे। दूल्हा-दूल्हन का जयमाला कार्यक्रम होने वाला था,तभी बाइक से 10-12 लड़के आए और धमकी देते हुए बंदूक से फायर करने लगे। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले कुछ बदमाश चाकू से हमला करने लगे। 5 मिनिट में मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बदमाश मौके से फरार हो गए…गोली और चाकू से हमले से मोहनदास निवासी सिलौंड़ी और गढा पुरवा निवासी जितेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जाता है कि मोहनदास और जितेंद्र चौधरी परिवार के भाई की बारात में गए थे। दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक के पैर में गोली लगी है,दूसरा चाकू के हमले से घायल हुआ है।
वही इस मामले में एसपी सम्पत उपाध्याय ने बताया कि बारात में हुए विवाद में आरोपियों के विरूद्ध हत्या के प्रसाय का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास कर रही है……
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



