जबलपुर में रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली
Crime in Jabalpur is not stopping. Every day, information of crime happening in the district is being received continuously. The latest case is of Katangi bypass dhaba of Madhotal area where a young man was shot by two accused but the bullet hit the young man's leg. The young man who was shot by the accused is Ashok Vanskar, a resident of Ghampaur. After the bullet hit the leg, a crowd of people gathered at the spot. People immediately informed the local police about the incident. As soon as the information was received, the police of Madhotal police station reached the spot. Police sent Ashok Vanskar, injured in the incident, to the medical for immediate treatment. Police have registered a case against two accused Mohit Rajput and Neeraj Tiwari on the complaint of the victim. Madhotal police station in-charge Vipin Tamrakar said that the accused have fired bullets at Ashok Vanskar due to old enmity. However, the police is investigating this matter seriously.

जबलपुर में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन जिले में अपराध घटित होने की सुचना लगातार मिल रही है। ताजा मामला माढ़ोताल इलाके का कटंगी बाईपास ढाबे का है जंहा दो आरोपियों द्वारा एक युवक को गोली मारी गई लेकिन गोली युवक के पैर में लगी। आरोपियों द्वारा जिस युवक को गोली मारी गए वो घमापुर का रहने वाला अशोक वंशकार है। पैर में गोली लगने के बाद घटना स्थल पर लोगो भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगो ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सुचना दी. सुचना मिलते ही माढ़ोताल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना में घायल अशोक वंशकार को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपी मोहित राजपूत और नीरज तिवारी पर मामला कायम किया है। माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने अशोक वंशकार पर गोलियों चलाई है। बहरहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



