प्राईवेट अस्पतालों के खिलाफ जबलपुर युवक कांग्रेस करेगी प्रदेश व्यापी आंदोलन व प्रदर्शन करेगी
Jabalpur Youth Congress city president Vijay Rajak said that all the private hospitals, pathology centers, MRI, city scan centers and ambulance operators in the city are looting the relatives of patients 24X7. Even the eligible patients in the free schemes run by the central and state governments for the treatment of patients are being misled and money is being collected from them by the hospital managers in the name of treatment. Victims are getting trapped in the syndicate formed by hospital-pathology, MRI center and ambulance operators and are being looted every day. All this is happening in front of the eyes of the public representatives and responsible officials of the city. But still everyone is a mute spectator. City president Vijay Rajak said that even before this, we had made a video of the loot happening in Jamdar Hospital and made it public. Very soon, Jabalpur Youth Congress will also make viral videos of the loot being done by some other hospitals of the city.

जबलपुर युवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि शहर में सभी प्राईवेट अस्पतालों, पैथोलॉजी सेंटर, एम.आर. आई. सिटी स्केन सेंटों प एम्बुलेंस संचालकों द्वारा 24X7 मरीजों के परिजनों को लूटने का कार्य किया जा रहा है। देश व प्रदेश की सरकार द्वारा चलाये जा रही मरीजों के ईलाज में सहायक निशुल्क योजनाओं में पात्र मरीजों से भी ईलाज के नाम पर अस्पताल प्रबंधक द्वारा उन्हें गुमराह कर पैसे वसूले जा रहे है।अस्पताल-पैथोलॉजी एम.आर.आई. सेंटर, एम्बूलेंस संचालकों द्वारा बनाये गये सिंडीकेट में पीड़ित आदमी फंसकर रोज लुट रहे है। यह सब शहर के जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों की नजरों के सामने हो रहा है। लेकिन फिर भी सब मूकदर्शक बने हुये है। नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि इससे पहले भी हमारे द्वारा जामदार अस्पताल में हो रही लूट का वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया गया था बहुत जल्द जबलपुर युवक कांग्रेस द्वारा शहर के कुछ अन्य अस्पतालों द्वारा की जा रही लूट के भी वीडियो वायरल किये जायेगें।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



