जबलपुर में बीते दिन हुए ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया विस्फोट को लेकर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने पीड़ितों को मुआवजा लेकर दिया ज्ञापन
Regarding the Ordnance Factory Khamaria explosion that took place in Jabalpur yesterday, the Nagrik Upbhokta Margdarshak Manch has presented its memorandum regarding compensation to the victims. Giving information, he said that on the 28th, there was an explosion in the Ordnance Factory Khamaria in which two people died and one person was seriously injured. After the accident, compensation is given to the families of the deceased and the injured, but the factory management has fixed the rate of compensation citing a year old law, which is very low in the present time. Nagrik Upbhokta Margdarshak Manch has demanded that the families of the victims should be provided compensation according to the current rate,

जबलपुर में बीते दिन हुए ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया विस्फोट को लेकर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने वाली बात को लेकर अपना ज्ञापन प्रस्तुत किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 28 तारीख को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में एक विस्फोट हुआ था जिसमें दो लोगों की मौत एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवार एवं घायलों के परिवार को मुआवजा दिया जाता है लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा साल पुराने कानून का हवाला देते हुए मुआवजे की दर तय की है जो कि वर्तमान समय में काफी कम होती है नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने मांग की है कि पीड़ितों के परिवारों को वर्तमान दर के हिसाब से मुआवजा उपलब्ध कराया जाए,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



