कांदिवली (पूर्व) में उत्तर भारतीय सम्मेलन संपन्न
ब्युरोरिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई,: उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने के प्रण को लेकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने भाजपा महायुति उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पांव में चक्कर मूंह में शक्कर के साथ पूरे क्षेत्र को आत्मसात कर लिया है।
21 अप्रैल को इसी अभियान के तहत कांदिवली पूर्व में उत्तर भारतीय सम्मेलन में पियूष गोयल ने शीरकत की।
हजारों की संख्या में उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के नागरीकोंने “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे” का उद्घोष किया।
माजी विधायक रमेश सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित इस विशाल जनसभा में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने उत्तर भारतीय समाज के विशेष प्रेम को भाजपा की पूंजी बताया। विकसित भारत संकल्प को साकार करने पूर्ण उत्तर भारतीय समाज को 20 मई को उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल को प्रचंड मतों से विजय श्री प्रदान करें ऐसी अपील मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने अपने वक्तव्य में की।
‘ मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी!’ ऐसा कहते हुए पीयूष गोयल ने कहा की किस प्रकार गांव गांव तक बिजली, शौचालय, पीने का पानी, उज्जवला गैस से माता बहनों को सरल सुविधाजनक जीवन शैली, प्रतिष्ठा दी।
पियूष गोयल ने उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसैलाब को यह स्नेह और समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहा।
भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, माजी विधायक रमेश सिंह ठाकुर, माजी नगरसेवक कमलेश यादव, मा.नगरसेवक विनोद मिश्रा आदि कई दिग्गज उत्तर भारतीय नेताओं ने अपने वक्तव्य में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का बीड़ा उठाया।
कांदिवली पूर्व ठाकुर व्हिलेज में आयोजित उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन में माजी विधायक रमेश सिंह ठाकुर, शिवसेना वि.प्रकाश सुर्वे, माजी नगरसेवक सर्व कमलेश यादव, विनोद मिश्र, विद्यार्थी सिंह, सागर सिंह ठाकुर, कमलेश राय, उद्योगपति वि.के.सिंह ठाकुर, रानी द्विवेदी, जयप्रकाश सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी एवम् प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।