किसी भी सभ्य समाज के लिए इंसाफ सबसे जरूरी है:मौलाना महमूद मदनी
Justice is most important for any civilized society : Maulana Mahmood Asad Madani

Kishanganj: Jamiat Ulema-e-Hind President Maulana Mahmood Asad Madani said in Kishanganj on Sunday that justice is most important for any civilized society. Roads should be built and efforts should be made to develop the country, but if discrimination between people on the basis of caste and religion continues, it will be the biggest betrayal of the country. Addressing the Ijlas-e-Aam, he said that in the recent days some such decisions were made, which we could do in our society, in Viradari. This question is Kaifiyat ki hai. He said that we people have weakened ourselves internally. It is a pity that a special section is being forced to marginalize other sections. Such work is being done under the patronage of the government. This situation has reached such a state that Muslims feel trouble living. They face hatred step by step. Every possible effort is being made to spoil the harmony of the country for political gain, which should not happen. He said while talking to reporters that he would appeal to all countries not only Bangladesh but to ensure the safety and security of the minorities living there. Respect them. The Ulema expressed outrage over the violence in Sambhal and the Waqf Research Bill and demanded that the central government immediately put a stop to such cases. The Jamiat Ulema presided over the program. Kishanganj President Maulana Ghiyasuddin said, while Managing Secretary Maulana Khalid Anwar. On this occasion, Jamiat Ulema-e-Hind Secretary General Maulana Hakimuddin Qasmi, Maulana Mufti Mohammad Affan Mansoorpuri, Jamiat Ulema Bihar President Maulana Mufti Javed Iqbal, Maulana Mufti Many important personalities of the country including Iftikhar Qasmi were present. These people gave the message of national unity and brotherhood among all religions from Kishanganj.
किशनगंज: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने किशनगंज में रविवार को कहा कि किसी भी सभ्य समाज के लिए इंसाफ सबसे जरूरी है। सड़कें बनाई जाएं और देश के विकास की पहल की जाए, लेकिन अगर इंसानों के बीच जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव जारी रहा, तो यह देश के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात होगा।किशनगंज के लहरा चौक पर आयोजित जमीयत उलेमा-ए-हिंद के इजलास-ए-आम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ ऐसे फैसले किए गए, जो हम अपने समाज में, विरादरी में नाफ़िज़ कर सके। यह सवाल कैफियत की है।उन्होंने कहा कि हम लोगों ने खुद को अंदरूनी तौर पर कमजोर कर लिया है। अफसोस की बात है कि एक खास तबके की जबरदस्ती के बाद दूसरे तबके को हाशिए पर धकेलने की कोशिश की जा रही है। ऐसा कार्य सरकार की सरपरस्ती में किया जा रहा है। यह हालत इस स्थिति तक पहुंच गए हैं कि मुसलमान राह चलते परेशानी महसूस करते हैं। उन्हें कदम-कदम पर नफरत का सामना करना पड़ रहा है। राजनीतिक लाभ के लिए देश के सौहार्द को बिगाड़ने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, जो नहीं होना चाहिए।उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो बांग्लादेश ही नहीं सभी मुल्कों से यह अपील करेंगे कि अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनका सम्मान करें।कार्यक्रम में संभल में हुई हिंसा और वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर उलेमाओं ने आक्रोश व्यक्त किया और केंद्र सरकार से ऐसे मामलों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीयत उलेमा किशनगंज के अध्यक्ष मौलाना गयासुद्दीन ने की, जबकि संचालन सचिव मौलाना खालिद अनवर ने किया।इस अवसर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी, जमीयत उलेमा बिहार के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती जावेद इकबाल, मौलाना मुफ्ती इफ्तिखार कासमी समेत देश की कई महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित थी। इन लोगों ने किशनगंज से राष्ट्रीय एकता और सभी धर्मों के बीच भाईचारे का संदेश दिया।



