मटर तोड़ने जा रहे मजदूरों का पिकअप वाहन पलटा,20 मजदूर पिकअप वाहन में दबने से घायल, 8 की हालत गंभीर
Pickup vehicle of laborers going to pick peas overturns in Jabalpur
तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन
जबलपुर जिले के पाटन तहसील में अमरपुर ग्राम में सोमवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अचानक पलट गया। जिसमें सवार करीब 20 मजदूर घायल हो गए, जहां 8 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस के साथ 108 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पाटन स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 8 मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जबलपुर भेजा गया, जबकि बाकी का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उसे वक्त हुई जब सारे मजदूर पिकअप वाहन में बैठकर मटर तोड़ने के लिए जा रहे थे। एसपी जबलपुर संपत उपाध्याय ने बताया तेज रफ्तार होने से अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।8 मजदूरों बुरी तरह से जख्मी थे। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 35 मजदूर भरे हुए थे और वहां काफी तेज रफ्तार में था। बरहाल घायलों का उपचार किया जा रहाहै।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट