जबलपुर में धारदार हथियार से घर में घुसकर महिला की हत्या

Killing of a woman by breaking into the house with a sharp weapon in Jabalpur

जबलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर शहपुरा थाना के ग्राम घंसौर में 45 वर्षीय महिला की घर में घुसकर हत्या में कर दी गई। घटना के समय महिला अपनी छोटी बहू के साथ कमरे में सो रही थी । उसका बड़ा बेटा और बहू पास वाले कमरे में थे। उसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश आए और महिला के सिर और गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ सात वार किए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और अज्ञात हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। महिला का नाम हीरा बाई है। महिला अपने दो बेटे-बहू और पति के साथ रहती थी। घटना के समय मृतका के पति मुन्ना लाल चौधरी जबलपुर गए हुए थे।जानकारी के मुताबिक सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे हीरा बाई अपनी छोटी बहू के साथ सो रही थी। उनका बड़ा बेटा-बहू दूसरे कमरे में थे, उसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर तीन बदमाश पहुंचे। पहले तो उन्होंने हीरा बाई का मुंह दबाया और फिर धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमलावर तब तक वार करते रहे जब तक कि महिला की जान नहीं निकल गई। बगल वाले पलंग पर सो रही छोटी बहू ने जैसे ही बदमाशों को देखा तो वो वहां से फरार हो गए। बहू की चीख सुनकर दूसरे कमरे में सो रहा मृतका का बड़ा बेटा-बहू भी आ गया। मृतका के बड़े बेटे ने थोड़ी दूर तक हत्यारों का पीछा भी किया।लेकिन तब तक वो फरार हो इधर मामले को लेकर पुलिस ने महिला के परिजनों के कथन के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों पर परिवार वालों ने आरोप लगाए है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button