जबलपुर में बेखौफ बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम,शहर के अंधमुख बाईपास के समीप लुटेरों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी की एजेंट से 2 लाख की लूट की वारदात को दिया अंजाम,
Fearless criminals are continuously committing criminal acts in Jabalpur, near the Andhmukh bypass of the city, robbers carried out a robbery of 2 lakhs from a finance company agent in broad daylight

जबलपुर में बेखौफ बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। आज शहर के अंधमुख बाईपास के समीप लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। एक निजी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में तैनात विवेक काछी नाम के युवक को मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया और उसके पास रखा बैग छीनकर भाग निकले। इस बैग में फाइनेंस कंपनी के रिकवरी की करीब 2 लाख की नगदी थी। वारदात की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट के शिकार रिकवरी एजेंट के बयान लेने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक मझगवां थाना इलाके के ग्राम बिदुरहा का रहने वाला विवेक काछी भारत फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता है वह शहर और ग्रामीण इलाकों से रिकवरी का पैसा लेकर जब वापस अपने दफ्तर की ओर लौट रहा था कि तभी अंधमुख बाईपास के आगे हाईवे पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया। वारदात के वक्त रिकवरी एजेंट के बैग में 197000 की नगदी थी जो वह अलग-अलग इलाकों से रिकवरी करके ऑफिस में जमा करने जा रहा था।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



