जबलपुर:दमोह नाका फ्लाईओवर ब्रिज धीमी गति और सड़कों की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेसयो ने नारेबाजी करते हुए विरोध किया प्रदर्शन
Jabalpur: Congress workers staged a protest at Damoh Naka Chowk shouting slogans against the slow pace of work on the Damoh Naka Flyover Bridge and the dilapidated condition of the roads and demanded the PWD officials to complete the flyover work soon.

जबलपुर:दमोह नाका फ्लाईओवर ब्रिज के कार्य की धीमी गति और सड़कों की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दमोह नाका चौक पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से फ्लाईओवर का काम जल्द पूरा करने की मांग की। आपको बता दें की दमोह नाका से गोहलपुर तक फ्लाईओवर ब्रिज के कार्य का एक्सटेंशन किया गया था और यह कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस लेटर तिथि के चलते रोजाना आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार एक्सीडेंट जैसे हालात तो भारी जाम की स्थिति भी देखी गई है इन्हीं बातों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दमोह नाका चौक में हाथों पर तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मदन महल से दमोह नाका तक फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य कराया गया था और इसी बीच दमोहनाका से लेकर गोहलपुर अधारताल तक इस फ्लाई ओवर ब्रिज की लंबाई बढ़ा दी गई। तकरीबन 70 करोड़ की लागत से यह काम कराया जा रहा है। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी ब्रिज का काम धीमी गति से चल रहा है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



