214 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, खिल उठे चेहरे,  एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का किया गया आयोजन। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया ।भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगारी को कम करने एवं रोजगार में वृद्धि के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय के निर्देश एवं समन्वय में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, देवरिया तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में विकासखण्ड-रूद्रपुर के वार्ड नं. 2, नगर पंचायत-मदनपुर में रूद्रपुर-बरहज मार्ग पर पॉवर हाउस के निकट जिला-देवरिया में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।रोजगार मेले में 549 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कुल 10 कंपनियों द्वारा 214 अभ्यर्थियों का चयन किया गया और 300 से अधिक ऑफर लेटर दिए गए, जिसमें एक ही अभ्यर्थी को एक से अधिक ऑफर लेटर विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदान किए गए।

मेले में मुख्य विकास अधिकारी एवं श्रुति शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट, रूद्रपुर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागी कंपनियों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने प्रतिभागी महिला अभ्यर्थियों से संवाद भी किया।

मेले के संयोजक उप प्रबंधक, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, देवरिया रोहित सिंह और सहायक निदेशक, सेवायोजन, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर रास बिहारी चतुर्वेदी ने सफल अभ्यर्थियों को धन्यवाद दिया और असफल बेरोजगार अभ्यर्थियों को पुनः कठिन परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

इस आयोजन में हिमांशु, गौरव, सिद्दीकी, शहनवाज, चन्द्रभूषण एवं उनकी टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। रोजगार मेले के इस आयोजन में नगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल, मदनपुर इजहार खान और वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान के संजय श्रीवास्तव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button