पांचवें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया।

पाँचवे दिन भी क्रमिक अनशन पर किसानो को मज़दूर संगठन ने समर्थन दिया मजदूर कुदाल -बेलचा लेकर मच पर पहुँचे

युनियन के अध्यक्ष रामेश्वर कुमार ने कहा की रामजानकी मार्ग भूमि अधिग्रहण मे किसानो को उचित मुआवज़ा नही मिला व कटौती बन्द नही हुई तो किसानो के साथ मज़दूर संगठन भी अनशन पर बैठने का काम करेगा।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे भाजपा की बनी है तबसे किसानो व्यापारी नौजवानों मज़दूरों का शोषण करने का काम कर रही है यह सरकार किसान नौजवान व व्यापार विरोधी है। अगर किसानो को उचित मुआवज़ा नही मिला तो किसान भुखमरी के शिकार हो जाएंगे

सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार किसानो की ज़मीन को जबरदस्ती लेना चाह रही है। आखरी सांस तक हम किसान और मजदूरों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे जब तक किसानों की जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक मेरा यह संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष राजा राम यादव व सुरेन्द्र जी आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया इस दौरान मुख्य रूप से रणविजय सिह सत्येन्द्र यादव रामशेखर कुशवाहा राम प्रकाश यादव राजेश यादव धीरज पान्डे सतोष चौधरी अच्छे लाल सनोज यादव अजित कुमार तेजनरायन यादव राजेन्द्र प्रताप मो आबिद राकेश मदेशिया विकेन्द्र सिह विरेन्द्र सोनकर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button