अटल श्री सम्मान समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा ने अरविंद चित्रांश द्वारा लिखित पुस्तक ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ का किया लोकार्पण

अटल श्री सम्मान समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा ने अरविंद चित्रांश द्वारा लिखित पुस्तक 'गौरवशाली पूर्वांचल' का किया लोकार्पण

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत-2025 का अप्रैल माह में दिल्ली में होगा आयोजन

रिपोर्ट:रोशन लाल

नई दिल्ली:भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी समारोह मनाते हुए भारतीय अटल सेना ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में अटल श्री सम्मान समारोह दिल्ली-2024 में कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अटल जी के सहयोगी रहे,पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एस.आई. एस. के संस्थापक चेयरमैन आर.के. सिंहा के साथ अटल भारतीय सेना के संस्थापक अध्यक्ष हरि जी तिवारी एवं सेना के संरक्षक अरविंद श्रीवास्तव ‘चित्रांश’ द्वारा सामूहिक रूप से अटल जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। जिसका सफल संचालन एडवोकेट मुकेश शर्मा कवि ने किया।
अटल श्री सम्मान समारोह के मुख्यअतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं विश्व की 5 बड़ी सुरक्षा कंपनियों में से एक – देश और एशिया की सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनी एस.आई.एस.के संस्थापक चेयरमैन आर.के. सिंहा जो अरबपति व्यवसाई और पत्रकार भी है,उनके साथ गौरवशाली पूर्वांचल के प्रधान संपादक अरविंद चित्रांश का भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा,साहित्य,कला संस्कृति के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनवरत विकास करते हुए अटल भारतीय सेना के संरक्षक और विशिष्ट अतिथि के रूप में अरबपति व्यवसाई एवं प्रसिद्ध सांस्कृतिक धर्मी श्री सिंहा जी के साथ मंच साझा करना गौरव की बात है, साथ‌ ही अगला अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत-2025 का महासंगम दिल्ली में करने की चर्चा जोरों पर हुई।
अटल जी के स्मृति में अटल श्री सम्मान-2024 समारोह में कई महत्वपूर्ण कवियों और साहित्यकारों का सम्मान करते हुए भारतीय अटल सेना के संस्थापक अध्यक्ष हरि जी तिवारी ने कहा कि आज हम अपने मुखिया,पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिंहा के साथ अटल जी के जन्मशताब्दी पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आजमगढ़ से आए पूर्वांचल के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सांस्कृतिक धर्मी की पुस्तक ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ का लोकार्पण करते हुए बहुत ही आनंद का अनुभव हो रहा है। सैकड़ो कवियों और साहित्यकारों के साथ विनोद स्वप्निल गीतकार, मंगल पांडेय,अलका सिंह, यामिनी रंजन मिश्रा, बृजेश सिंह, संजीव सिंह, प्रदीप दुबे पूर्व पूर्व प्रत्याशी भाजपा, कवयित्री रीना जिंदल,सुमित्रा बंसल, प्रमुख व्यवसाई सुधीर मोहन,मनोरंजन मिश्रा,अटल कला साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना दुबे, पूर्व अध्यक्ष सीमा बिरला, राष्ट्रीय महामंत्री गीता सिंह झारखंड,मथुरा से नृत्य निर्देशिका पायल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मालती शाह, तुलसी देवी, पेज संचालिका इंदु चौधरी, पूर्व विधायक एवं भाजपा के बिहार प्रवक्ता संजय सिंह टाइटलर आदि बहुत लोग उपस्थित थे, जिसका सफल संचालन एडवोकेट मुकेश शर्मा कवि ने किया।

Related Articles

Back to top button