जबलपुर में चाकू बाजी,हमलावर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद के बेटे

जबलपुर के माढ़ोताल इलाके में दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते खुनी शंघर्ष हुआ जिसमे चार लोग घायल हुए है। घायलों में एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। बताया जाता है की हमलावर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद के बेटे है। घटना के बाद चारो आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही माढ़ोताल थाना पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना में घायल प्रमेश ठाकुर ने बताया की अम्बर पटेल का फ़ोन गोलू बुढ़िया के पास आया था। फ़ोन पर आरोपी अम्बर पटेल ने उसे धमकी देते हुए माढ़ोताल पुरानी बस्ती बुलाया था। गोलू बुढ़िया अमबर के बताये स्थान पर पहुंचा था जंहा पर आरोपी अम्बर पटेल, दीपक पटेल आकाश पटेल और राजा पटेल जो की पूर्व पार्षद के बेटे है। इन आरोपियों से गोलू बुधिया का विवाद हुआ और देखते ही देखते चारो आरोपियों ने गोलू बुधिया पर चाकू से हमला कर दिया। गोलू को बचने शंकर मोहित झरिया, और प्रमेश ठाकुर पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button