होली की रंजिश बनी यश माली की मौत की वजह
Holi ki Ranjish Bani Yash Mali ki Maut ki Prasab

जबलपुर के हनुमान ताल थाना अंतर्गत 27 दिसंबर की रात स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग करते हुए घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ आग ताप रहे यश माली को मौत के घाट उतारने के आरोप में हनुमान ताल डांस पुलिस द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से दो देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद भी किए हैं वही फरार दो अन्य आरोपियों की सर गर्मी से तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी आनंद कॉल दागी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर की रात को यश माली अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर के बाहर आग ताप रहा था तभी स्कूटी से आए तीन अन्य युवकों ने दनादन फायरिंग कर दी जिससे यश को पैर और पीठ में गोली लगी। यश के दोस्तों से तत्काल थाने ले गए जहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हनुमान ताल पुलिस द्वारा बेलबाग थाना और ओमती पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की विशेष टीम गठित करते हुए। आरोपियों की सर गर्मी से तलाश की जिस पर सफलता हसित करते हुए पुलिस द्वारा चिराग,साहिल, बब्बू और विशाल सोनकर को गिरफ्तार किया गया है वही अन्य दो आरोपी राजा गुप्ता और गौतम सोनकर की सर गर्मी से तलाश की जा रही है बताया जा रहा है कि सभी आरोपी आदतन अपराधी है जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में प्रकरण भी दर्ज है,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



